नोएडा में नहीं थम रहे चोरों के कदम, नए-नए हथकंडों से करते हैं चोरियां
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:43 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:43 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से लागातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद भी जिले में वाहन चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। हाल ही में नोएडा से एक और चोरी का ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा के अलग-अलग स्थान से चोर रेलवे कर्मी की बाइक सहित तीन वाहनों को चोरी कर ले गए।
रेलवे स्टेशन से हुई बाइक चोरी
पीड़ित की पहचान गाजियाबाद निवासी जगदीश के रूप में गई है। पीड़ित ने थाना सूरजपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत है वर्तमान में उसकी ड्यूटी मरिपत रेलवे स्टेशन पर है। सोमवार सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से आया था। उसने अपनी बाइक दादरी रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी कर दी इसके बाद वह रेलवे की बीसीएम मशीन पर चला गया। दोपहर के बाद जब वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक लेने आया तो वह गायब मिली। उसने आसपास बाइक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
शातिर चोरों ने बाइक पर किया हाथ साफ
नोएडा से चोरी के नहीं बल्कि तीन-तीन मामले सामने आए हैं। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के एडवांट पार्क के पास से शहदरा गांव निवासी राजकुमार की बाइक चोरी हो गई। राजकुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर 5 मिनट के लिए किसी से मिलने गया था। इस दौरान चोर ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
एक और मामला आया सामने Noida News
इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-63 में ग्राम मामूरा निवासी रोशन लाल ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है रोशन लाल ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक कुमार डिलीवरी के ऑर्डर के लिए हल्दीराम रेस्टोरेंट में गया था इस दौरान उसे भूख के कारण चक्कर आ गए और वह वही रेस्टोरेंट में बैठ गया। के दौरान किसी व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया बैग में बाइक की चाबी रखी हुई थी चोर बैग व बाइक को लेकर रफू चक्कर हो गया। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।