नोएडा में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, बदमाशों ने अलग-अलग जगहें साफ किया हाथ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:39 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 01:39 PM
Noida News : नोएडा से चोरी के कई मामले सामने आए हैं। नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों के मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ऑटो चालक का फोन लेकर भागा चोर
चोटपुर कॉलोनी निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 30 जुलाई को सेक्टर-63 से ऑटो के द्वारा बहरामपुर जा रहा था। उसने सेक्टर-63 के शनि मंदिर से ऑटो पकड़कर बहरामपुर पहुंचने पर उसे एहसास हुआ कि उसका मोबाइल फोन गायब है। उसने ऑटो को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह जा चुका था। संदीप के मुताबिक ऑटो में सवारी के रूप में बैठे किसी चोर ने उसका मोबाइल फोन चोरी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।
इंटरव्यू देने आया था युवक Noida News
नोएडा से चोरी का एक और मामला सामने आया है। कृष्णा नगर गाजियाबाद निवासी ने थाना सेक्टर-58 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, वह 29 जुलाई को इंटरव्यू देने के लिए आया था। फोर्टिस हॉस्पिटल के पास बाइक पर आए दो बदमाश उसके हाथ से आईफोन छीनकर ले गए। उसने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। इसके अलावा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में 1 अगस्त को ड्यूटी पर जा रहे बरौला गांव निवासी का मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।