नोएडा में जमीन की पैमाइश से नाराज हुए दबंग, दंपत्ति पर बोला हमला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:36 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:36 AM
Noida News : नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीन की पैमाइश करने के दौरान एक व्यक्ति पर गांव के ही दबंगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित को बचाने के लिए जब उसकी पत्नी आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और गले से सोने की चेन लूट ली। न्यायालय के निर्देश पर पीड़ित ने थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया है।
लाठी डंडों से जमकर पीटा
इलाहाबास गांव निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, वह 2 नवंबर 2023 को नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराई जा रही पैमाइश में अपने भाई के साथ मिलकर सहयोग कर रहा था। इस दौरान गांव के ही सचिन पुत्र आजाद नागेंद्र पुत्र प्रताप आजाद पुत्र प्रताप ने उसके घर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तीनों आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी तथा उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसे बचाने के लिए आई उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। मारपीट के दौरान एक हमलावर ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान जोगिंदर, मनवीर तथा चार अज्ञात लोग उसके गेट पर खड़े रहे।
जान से मारने की दी धमकी Noida News
शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद आरोपी उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत थाना फेस-2 में की लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज न होने से आरोपियों के हौंसले और बुलंद हो गए थे और वह उसे लगातार धमकी दे रहे थे। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।