नोएडा में डिवाइडर पर पड़ा मिला युवक का शव, मची सनसनी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:40 PM
Noida News : नोएडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-110 में डिवाइडर पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं जिम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराये गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में थाना फेस-2 प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 110 में डिवाइडर पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष के आसपास है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्र को अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
एक और मामला आया सामने
इसके अलावा थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव निवासी 60 वर्ष है। सुनील की जिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।