फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप, किशोरी को भगाया
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:26 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:26 AM
Noida News : नोएडा । थाना फेस 3 में एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका जीना मुहाल कर रखा है।
सेक्टर-118 में रहने वाली रजिया काल्पनिक नाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 जनवरी को शिवराज व दिनेश ने सेक्टर-71 के पास उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
मारपीट के बाद शिवराज ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। शिवराज ने धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं रहेगी तो वह उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। शिवराज ने उसके पति और बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी। रजिया ने पुलिस को बताया कि शिवराज और दिनेश आए दिन उसे धमकी देकर प्रताडि़त करते हैं और वह उनकी धमकियों से त्रस्त हो चुकी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया
थाना फेस-2 क्षेत्र के ग्राम इलाहाबास में रहने वाली एक किशोरी को पड़ोसी बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इलाहाबास में रहने वाले राकेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 6 जनवरी को घर से लापता हो गई।
Noida News :
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला सुमित कुमार उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। आरोपी मूल रूप से हाथरस का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है। Noida News :