नोएडा में नेपाल और 14 राज्यों की टीमें खेलेंगी बड़ा टूर्नामेंट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 02:55 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 02:55 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में 14 जून यानी शुक्रवार से नोएडा स्टेडियम में तीन दिवसीय पिकल बॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें पड़ोसी देश नेपाल समेत 14 प्रदेशों की टीम हिस्सा लेने वाली है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात वत्स ने दी। वे पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Noida News
नोएडा में खेला जाएगा बड़ा टूर्नामेंट
श्री वत्स ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 14 प्रदेशों की टीम और एक अपने पड़ोसी देश नेपाल की टीम हिस्सा ले रही है। 400+ प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में सभी टीमें अपना बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेगी, सभी टीमों के खिलाडिय़ों और उनके संरक्षकों को ठहरने की व उनके खान-पान की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से हमारी समिति की की होगी। किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए तीनों दिन प्रशिक्षित डॉक्टरों की विशेष टीम अपने संसाधनों के साथ उपस्थित रहेगी।
यह टीमें होगी सम्मानित
सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेंगी प्रथम आने वाली टीम को गोल्ड मेडल और द्वितीय आने वाली टीम को सिल्वर मेडल और तृतीय आने वाली टीम को ब्रोंज मेडल एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। उसके पश्चात इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों और उनके कोच को भी सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में इंडिया पिकलबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक मनानी और प्रेसिडेंट भुल्लर भी आ रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में यूपीए के अध्यक्ष के कुमार और उनके कोर सदस्य नमिता चौबे, आशीष, कल्पित, प्रेम, बिष्ट, अदिति, नलिनी, विनीत, राकेश, तरुण, प्रियंका और अमित शामिल हुए। Noida News