नोएडा में आंधी का तांडव, तेज हवा से हुआ भारी नुकसान, वीडियो वायरल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:03 AM
Noida News : नोएडा में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी ने सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में जमकर कहर बरपाया जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आंधी इतनी तेज थी कि कई फ्लैटों की खिड़कियां टूट गईं, दरवाजे उखड़ गए और यहां तक कि एसी के पैनल तक गिर गए। कई फ्लैटों में रखे घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
सोसाइटी के नागरिकों ने उठाए सवाल
सोसाइटी के निवासियों ने इमारत की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामूली आंधी में अगर फ्लैटों को इतना नुकसान हो सकता है, तो किसी बड़े प्राकृतिक संकट में स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/05/L27C5Aw5iJvuy8E2.mp4"][/video]
स्थानीय लोगों की मांग
अब निवासियों की मांग है कि बिल्डर और प्रशासन इस मामले में संज्ञान लें और सोसाइटी की संरचना की दोबारा जांच कराएं। इस घटना ने एक बार फिर तेजी से बनती हाई-राइज इमारतों की गुणवत्ता पर बहस छेड़ दी है।