रफ्तार की सनक या सोशल मीडिया की दीवानगी? नोएडा में स्टंटबाजी का तांडव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:42 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:42 AM
Noida News : नोएडा में सड़कें अब रफ्तार और रीलबाजी के लिए अराजकता का अड्डा बनती जा रही हैं। नोएडा के सेक्टर-44 से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार सड़क के बीचोंबीच खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोएडा का यह वीडियो न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-44 की सड़क पर एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार आती है। कार से एक युवक उतरता है और मोबाइल कैमरा लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करता है। तभी कार चालक सड़क के बीच में ही 360 डिग्री पर कार को घुमाना शुरू कर देता है। रबर जलने की आवाज के साथ टायरों से जबरदस्त धुआं निकलता है और चंद सेकंड में ही पूरी सड़क कोहरे की तरह धुएं से भर जाती है। यहां देखें वायरल वीडियो...
[video width="480" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/07/xRhA_KezMrbefSr3.mp4"][/video]
खौफ और अफरा-तफरी का माहौल
इस खतरनाक स्टंट के दौरान वहां से गुजर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक सहम जाते हैं। कई लोग गाड़ियां रोककर सड़क के किनारे हट जाते हैं। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। स्टंट खत्म होने के बाद युवक दोबारा कार में बैठता है और दोनों वहां से फरार हो जाते हैं। इस घटना की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसमें स्टंटबाज़ी की पूरी करतूत साफ-साफ नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स ने इसे आम लोगों की जान से खिलवाड़ बताया और स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही कार्रवाई
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार और उसमें सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल ये है क्या सोशल मीडिया की रील सनक कानून से बड़ी हो गई है? और क्या ट्रैफिक पुलिस के डर के बिना ऐसे स्टंटबाज खुलेआम सड़कों को स्टेज बनाकर आम जनता की जिंदगी को जोखिम में डालते रहेंगे? Noida News