नोएडा में अलग-अलग जगहों पर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:50 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:50 PM
Noida News : दिल्ली से सटे शहर नोएडा के अलग-अलग जगहों से दो सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में दो शख्स आ गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है।
इलाज के दौरान हुई मौत
सेक्टर-123 स्थित उन्नति विहार में रहने वाले अशोक कुमार ने थाना सेक्टर-113 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका (17 वर्षीय) बेटा पवन कुमार 24 जून को परथला चौक से जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए पवन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
दूसरे की हालत गम्भीर
वहीं थाना ईकोटेक-3 में तिलपता करनवास गांव निवासी आमिर सैफी ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आमिर सैफी ने बताया कि विक्रम मंगलवार को उनकी क्रेटा कार से आयजा 10 वर्ष तथा अर्श 19 साल को लेकर एक मूर्ति चौराहे से तिलपता गोल चक्कर की तरफ जा रहा था। कार जैसे ही सैनी गांव के पास पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रही हुंडई एक्सेंट कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चला रहा विक्रम और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Noida News
दोनों मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की पूरी कोशिश की जा रही है।