लडकी पैदा होने पर पति समेत पूरा ससुराल महिला को कर रहा प्रताडित
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:11 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:11 PM
Noida News : सरकार भले ही बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाएं लेकर आ रही हो, लेकिन समाज में आज भी दहेज के दानव बेटी पैदा होने पर खुशी कम, मातम ज्यादा मनाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला नोएडा में देखने को मिला है. जहां पर एक बेटी को पहले दहेज के लिए ससुराली प्रताडित कर रहे हैं, अब बेटी पैदा होने पर बहू की प्रताडित करने लगे है. पीडित बहू ने घटना की शिकायत नोएडा के थाना सेक्टर 39 में की है. नोएडा कमिश्नरेट पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नोएडा के सेक्टर 104 में रहती है पीडित महिला
पीडित महिला की शादी वर्ष 2023 के मई माह में गोपाल गंज बिहार के रहने वाले एक युवक से हुई है. शादी के बाद महिला पति के साथ नोएडा के सेक्टर 104 में आकर रहने लगी. यहां पर पति के अलावा सास, ससुर, ननद, ननदोई समेत ससुराल के सभी लोग रहते हैं. शादी में महिला के पिता ने अच्छा खासा दहेज दिया था. दहेज में 12 लाख नकद, सोना, चांदी का सामान समेत घरेलू सामान दिया था, लेकिन उससे भी उनका पेट नहीं भरा, तो वह अब दस लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं. दहेज में दस लाख रुपए न लाने पर मारपीट समेत कई तरह से प्रताडित करते हैं.
एक तो दहेज नहीं लाई, ऊपर से लडकी पैदा करके रख दी
12 जून 2024 को महिला ने नोएडा के एक अस्पताल में बच्ची जन्म दिया . इसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग काफी नाराज दिखे. वह तरह तरह से ताने देने लगे. ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि ससुराली कहते हैं कि एक तो दहेज भी नहीं लेकर आई और लडकी पैदा करके रख दी. लडकी पैदा होने के बाद सभी ससुराली और ज्यादा प्रताडित करने लगे हैं. अब पति तलाक के लिए भी बोलने लगा है. पति कहते हैं कि या तो तलाक दे या िफर सादे कागज पर हस्ताक्षर करे. हस्ताक्षर न करने पर पति और ससरालियों की प्रताडना बढ गई है.Noida News