खुशी से झूमे नोएडा के डॉग लवर्स, रंग-बिरंगे डॉग से भरा शिवालिक पार्क
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:38 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:38 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने पहली बार सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में डॉग शो का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न नस्लों के डॉग ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू कुत्तों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्ट्रीट डॉग्स की बेहतरी के लिए CSR फंड जुटाना था। डॉग लवर्स ने यहां लगे स्टॉल्स से अपने पालतू कुत्तों के लिए आवश्यक सामान खरीदा और इस अनोखे आयोजन का आनंद लिया।
नोएडा प्राधिकरण का अनूठा आयोजन
नोएडा प्राधिकरण ने इस आयोजन के जरिए समाज के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने का प्रयास किया। यह शो शहरभर के डॉग लवर्स के लिए एक शानदार अवसर था जहां वे अपने पालतू कुत्तों के साथ शामिल हुए।
शो में दिखें विभिन्न नस्ल के डॉग
नोएडा में आयोजित इस डॉग शो में लेब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, शिह-त्ज़ू, पग, सेंट बर्नार्ड, डोबरमैन और अन्य नस्लों के कुत्तों ने भाग लिया।
कुत्तों के ट्रेनिंग, लुक्स, एक्टिविटी और टैलेंट के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
विजेता कुत्तों को सम्मानित किया गया और उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिए गए।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शो का निरीक्षण किया।
लगाए गए कई तरह के स्टॉल्स
बता दें कि, इस आयोजन में पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़ी कई स्टॉल्स लगाई गई थीं, जिनमें-खाने-पीने की चीजें, कपड़े और एक्सेसरीज, हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स (लोशन, शैंपू, मेडिकल किट आदि)। डॉग लवर्स ने इन स्टॉल्स से अपने पालतू कुत्तों के लिए जरूरी सामान खरीदा और इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।
जानवरों के प्रति जागरुकता बढ़ाने की कोशिश
नोएडा जैसे शहरों में पालतू कुत्तों को लेकर अक्सर सोसायटी और सेक्टरों में विवाद होते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण, पालतू जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों के साथ बेहतर सामुदायिक संबंध स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। बता दें कि नोएडा में आयोजित हुए ये शो जिम्मेदार पेट ओनरशिप को बढ़ावा देगा, और लोगों को पालतू और स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल के बारे में जागरूक करेगा। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग्स के लिए जुटाए गए CSR फंड्स उनकी बेहतरी और देखभाल पर खर्च किए जाएंगे। Noida News