विज्ञापन
नोएडा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने नोएडा से संचालित होने वाली रोडवेज बसों के किराए में संशोधन करते हुए यात्रियों को बड़ी सौगात दी है।

Noida News: नोएडा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने नोएडा से संचालित होने वाली रोडवेज बसों के किराए में संशोधन करते हुए यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। नए किराया ढांचे के लागू होने के बाद अब यात्रियों को न्यूनतम सिर्फ 7 रुपये और अधिकतम 413 रुपये तक का किराया देना होगा। इससे रोजाना बसों से सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। Noida News
परिवहन निगम के अनुसार, हर वर्ष दूरी और परिचालन लागत के आधार पर किरायों की समीक्षा की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार नोएडा से चलने वाली कई महत्वपूर्ण बस सेवाओं के किराए में कमी की गई है। पहले जिन मार्गों पर यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था, अब वहां कम पैसे में यात्रा की जा सकेगी। Noida News
नई किराया सूची के मुताबिक नोएडा से देहरादून जाने वाले यात्रियों को अधिकतम 413 रुपये का किराया देना होगा, जबकि सबसे कम किराया नोएडा से सेक्टर-37 तक का तय किया गया है, जो मात्र 7 रुपये है। यह बदलाव विशेष रूप से छोटी दूरी के यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। Noida News
नए किराया संशोधन का लाभ नोएडा से संचालित कई प्रमुख मार्गों पर मिलने वाला है। इनमें नोएडा-मेरठ-हरिद्वार, नोएडा-बुलंदशहर-चंदौसी, नोएडा-बुलंदशहर-एटा, नोएडा-मथुरा-बरसाना, नोएडा-शिकोहाबाद तथा नोएडा-बुलंदशहर-बदायूं जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इन मार्गों पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को अब पहले की तुलना में कम किराया देना होगा। Noida News
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ई-बसों की चार्जिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। सिटी पार्क और कासना बस डिपो में नए हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ई-बसों की बैटरियां कम समय में चार्ज होंगी और उनका संचालन अधिक सुचारु होगा। इससे भविष्य में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। Noida News
विशेषज्ञों का मानना है कि रोडवेज बसों के किराए में कमी से निजी वाहनों पर निर्भरता कुछ हद तक घटेगी और अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। इससे यात्रियों की यात्रा लागत कम होगी, साथ ही शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। Noida News
विज्ञापन