थोड़ी सी बारिश से लबालब हुई नोएडा की सड़कें, जलजमाव से आवाजाही में परेशानी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:11 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:11 PM
Noida News : यूं तो नोएडा में बारिश को दस्तक दिए कुछ दिन हो गए हैं लेकिन फिर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नोएडा में बारिश होने के चलते नोएडावासी को कुछ ही देर के लिए राहत मिलती है लेकिन उसके बाद उमस से बुरा हाल हो जाता है। नोएडा में शनिवार की सुबह बारिश होने से मौसम ठण्डा रहा लेकिन जरा सी बारिश से ही नोएडा के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके कारण सुबह-सवेरे उठकर काम पर जाने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव
नोएडा में शनिवार को बारिश होने के चलते कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लोगों को जलजमाव ने परेशान कर रखा है वहीं दूसरी बारिश के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। जुलाई में हल्की-फुल्की बारिश होने से जब ये हाल है तो तेज बारिश से नोएडावासी का क्या होगा इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है।
गन्दगी बढ़ा रही मुश्किलें Noida News
खबरों की मानें तो बारिश होने से रास्तों का बुरा हाल है। नियमित साफ-सफाई न होने से घरों और नालों से निकलने वाला गंदा पानी मेन रास्ते पर बह रहा है। जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नोएडा में कई इलाकों की गालियों में बरसाती पानी भरने से कीचड़ हो गई है। इसके अलावा कीचड़ के कारण रास्ते पर चलना मुश्किल है।