नोएडा पंजाबी समाज ने लगवाया फ्री एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर कैंप, लोगों से हिस्सा लेने का किया आग्रह
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:30 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:30 PM
Noida News : नोएडा शहर में पंजाबी समाज ने आरोग्य हीलिंग सेंटर के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 12 में फ्री एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर कैंप का आयोजन किया। जिसमें सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, पैरालिसिस, माइग्रेन लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, अर्थराइटिस, टेलबॉन पेन , साइनसाइटिस पीठ का दर्द, सयाटिका, स्लिप डिस्क, वेरीकोज वेनस डेफ एंड डंब चिल्ड्रन इन सभी रोगों से पीड़ित लोगों का फ्री इलाज किया गया।
जगह-जगह पर लगता रहेगा फ्री एक्युप्रेशर एंड एक्यूपंचर कैंप
सुबह 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 130 लोगों ने फ्री एक्युप्रेशर एंड एक्यूपंचर कैंप का लाभ उठाया। नोएडा पंजाबी समाज के जनरल सेक्रेटरी टी. एस. अरोड़ा का कहना है कि, नोएडा पंजाबी समाज जगह-जगह पर इस प्रकार के फ्री एक्युप्रेशर एंड एक्यूपंचर कैंप लगता रहेगा। जैसे कि 8 सितंबर गुरुद्वारा सेक्टर 25 में, 15 सितंबर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 30 में, 22 सितंबर गुरुद्वारा सेक्टर 37, 23 सितंबर सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 39 में आदि।
कैंप में हिस्सा लेने का किया आग्रह Noida News
इसके अलावा नोएडा पंजाबी विकास मंच ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि जो भी इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं। वे अवश्य इस कैंप का हिस्सा बनें।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।