साइबर ठगों का हिसाब लेगी नोएडा पुलिस, लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के नौ लोग गिरफ्तार
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:20 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:20 AM
Noida News : नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में मोटे पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। इस गिरोह से 24 लैपटॉप, एक एप्पल टैब, सीपीयू भी बरामद हुआ है। इस गिरोह के बारे में थाना सेक्टर-63 पुलिस को 15 से ज्यादा शिकायतें मिली थी।
नौकरी दिलाने का देते थे झांसा
नोएडा कमिश्नरेट के थाना सेक्टर-63 के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह के बारे में शिकायतें मिल रही थी। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने सेक्टर-63 के सी ब्लॉक में एक ऑफिस में छापा मारा। यहां से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
ऐसे लोगों को टारगेट करते थे आरोपी
इस गिरोह का मास्टरमाइंड पंकज कुमार और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-63 के सी ब्लॉक में वियोन स्पार्क ओवरसीज के नाम से एक कंपनी खोली गई थी। यह कंपनी मनप्रीत कौर के नाम से रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि गिरोह उन लोगों को टारगेट करता था जो सोशल मीडिया पर नौकरी तलाशते थे। वहां से उनका रिज्यूम लेकर कंपनी के लोग संपर्क करते थे और उन्हें विदेशों में स्टोर कीपर, स्टोर मैनेजर और एडमिन की नौकरी मोटे पैकेज पर दिलाने का झांसा देते थे। झांसे में लेने के बाद यह लोग पीडि़त से अपने अकाउंट में लाखों रुपए ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल पंकज कुमार, सोनू कुमार, राहुल सरोज, मनप्रीत कौर, प्रशंसा कुलश्रेष्ठ, दीपाली, महिमा अग्रवाल, ममता यादव व तनिष्का शर्मा को गिरफ्तार किया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।