नोएडा में चोरों ने मीडिया कर्मी से मोबाइल फोन लूटा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:35 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:35 AM
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, इन चोरों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम होती दिख रही है। बताया जा रहा है चोरों ने मीडियाकर्मी को भी नहीं बख्शा उसका भी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में मीडियाकर्मी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नोएडा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
मीडियाकर्मी से चोरों ने लूटा मोबाइल
आपको बता दें कि मयूर विहार फेस-2 पूर्वी दिल्ली में रहने वाले बृजेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 19 जुलाई की रात को अपने ऑफिस से सेक्टर-63 की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवक उनका मोबाइल फोन झपटकर ले गए। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Noida News
नोएडा में स्कूटी से चोरों ने निकाल ली बैटरी
इधर नोएडा के ही सेक्टर-63 में डिलीवरी देने आए एक युवक की स्कूटी से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस को 9 माह लग गए। 9 माह बाद पुलिस ने बैटरी चोरी का मामला दर्ज किया है। मूल रूप से हाथरस के रहने वाले राहुल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह जेप्टो में इलेक्ट्रिक स्कूटी से डिलीवरी बॉय का काम करता है। 23 सितंबर 2023 को वह स्कूटी से सेक्टर 63 में डिलीवरी देने आया था। डिलीवरी देकर जब वह बाहर आया तो उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई। उसने जब जांच की तो पता चला कि स्कूटी से बैटरी चोरी हो गई है। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News