नोएडा में महिला से बड़ी ठगी, जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगे लाखों रुपये
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:32 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:32 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नोएडा में एक बड़े साइबर ठगों का खुलासा हुआ है। जहां साइबर ठगों ने एक महिला को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी की है।
बड़े ठग का भंडाफोड़ Noida News
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के ठगों ने महिला के नाम पर आए एक पार्सल में ड्रग्स और प्रतिबंधित समान का डर दिखाकर डिजिटल गिरफ्तार किया और महिला के खाते से लाखों रुपये उड़ा दिए। महिला ने अपने साथ ही इस ठगी की शिकायत नोएडा के साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की मानें 7 अगस्त को नोएडा के सेक्टर-62 में रहने वाली 36 वर्षीय रंजना को 9198857337 मोबाइल नंबर से एक कॉल आता था। जिसमें कहा गया कि वे DHL कुरियर से बात कर हैं और उन लोगों को रंजना को कुछ अवैध पार्सल के बारे में जानकारी दी गई, जो उसके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।
जालसाजों ने महिला को किया डिजिटल अरेस्ट
इसके बाद उन्होंने रंजना की कॉल को मुंबई क्राइम ब्रांच के नंबर 226504008 पर ट्रांफसर किया, जिससे महिला को यकीन आ जाए जो बात कही जा रही है वह सच है। इसके बाद ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। वहीं जालसाजों ने पीड़िता को Skype कॉल के जारिए वीडियो कॉल पर जोड़ लिया और धमकाते हुए उससे सारी जानकारी ले ली।
दो बार में उड़ाए 9 लाख रुपये
वहीं इसके अगले दिन 8 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे साइबर ठगों ने उसे बचाने के नाम पर बैंक खाते पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। दबाव और डर के कारण रंजना 5 लाख रुपये और बाद 4 लाख 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने दोनों बाद में पीड़िता से कुल 9 लाख 70 हजार रुपये तक ट्रांसफर करा लिए। लाखों रुपये ट्रांसफर कराने के बाद भी जालसाजों ने रंजना को स्काइप के माध्यम से कॉल से कनेक्ट रखा और 9 अगस्त, 2024 को मोबाइल नंबर 7894750944 से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। तब जाकर पीड़िता को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ तो रंजना ने साइबर थाना सेक्टर 36 जाकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं, साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए एक टीम का भी गठन कर दिया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।