नोएडा की लिफ्ट में अचानक बेहोश होकर गिरा युवक, हुआ दर्दनाक अंजाम
UP News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:29 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:29 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि नोएडा के सेक्टर-58 के स्टेलर आईटी पार्क स्थित एक कपंनी में काम करने वाले शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। नोएडा के अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैसे हुई घटना
आपको बता दें कि पुलिस ने शव मिलते ही युवक के परिजनो को खबर कर दी। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार को पांच साथियों के साथ काम खत्म करने के बाद लिफ्ट से नीचे आ रहा था। इसी वक्त वह लिफ्ट के अंदर बेहोश हुआ और गिर गया। लिफ्ट में मौजूद अन्य युवकों ने उसे सीपीआर दिया, पर युवक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उसे युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।
Noida News
पुलिस ने दी जानकारी
दरअसल इस मामले में नोएडा के सेक्टर-58 थाना प्रभारी का कहना है कि अलीगढ़ के मोर्थल गांव के आकाश भारद्वाज (26), वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-135 स्थित गांव नगली वाजिदपुर में रहते था। वह सेक्टर-62 स्थित स्टेलर आइटी पार्क के सातवें तल पर एसएसीए हेल्थ नामक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट काम करता था। आकाश की रोजाना रात की ड्यूटी थी। शुक्रवार यानी 17 मई की शाम वह कंपनी में आए। तब रात करीब 2:30 बजे ड्यूटी खत्म होने पर पांच साथियों के साथ लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तभी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह लड़खड़ाकर लिफ्ट में नीचे गिर गया। साथियों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
Noida News
मिली जानकारी के अनुसार आकाश की शादी हो चुकी है और परिवार में पत्नी आरती और 2 साल का बेटा इशान है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि पोस्टमार्टम में ही इस बात का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि आकाश की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम है। लिफ्ट के अंदर का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसमें सारी घटना कैद हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।