योगी कैबिनेट ने एक्वा लाइन के एक्सटेंशन को दी मंजूरी, अब बस में धक्के खाने की जरूरत नहीं
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:47 PM
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहकर अगर आप भी रोजाना बस में धक्के खाते हुए ऑफिस जाते हैं तो आपके लिए एक बड़ी और अच्छी खुशखबरी है। दरअसल ये खुशखबरी नोएडा, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क और उससे आगे जाने वालों के लिए भी है। बता दें कि शुक्रवार (22 नवंबर) को कैबिनेट की ओर से नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो लाइन एक्सटेंशन की संशोधित डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक यातायात को सुगम बनाने के लिए किया गया है। बता दें कि इस रूट पर 11 स्टेशन बनाए जाएंगे जो कि एक्वा लाइन का एक्सटेंशन (Aqua Line Extension) रूट होगा।
यातायात को सुगम बनाने के लिए लिया गया निर्णय
शुक्रवार को लोकभवन में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि, नोएडा से ग्रेटर नोएडा में यातायात को और सुगम बनाने के लिए 17.435 किमी लंबी सेक्टर 51 नोएडा स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 तक एक्वा लाइन मेट्रो परियोजना के विस्तार के संबंध में मंत्रीमंडल की ओर से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें भारत सरकार की ओर से 394 करोड़ रुपये और राज्य सरकार की ओर से 394 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत धनराशि नोएडा और 60 प्रतिशत धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत की जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण में करीब 2991 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पहले के मुकाबले करीब ढाई किलोमीटर लंबा रूट
इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि, इस रूट पर मेट्रो चलने की शुरुआत में करीब सवा लाख राइडरशिप रहने का अनुमान है। संशोधित डीपीआर में मेट्रो का जो रूट पास किया गया है वह पहले के मुकाबले करीब ढाई किलोमीटर लंबा है। पहले 14. 958 किलोमीटर लंबा रूट बनाया गया था जो अब 17. 435 किलोमीटर लंबा हो गया है। इस रूट पर अब सेक्टर-61 स्टेशन पर दिल्ली से आ रही ब्लू और ग्रेनो वेस्ट जाने वाले एक्वा मेट्रो लाइन जुड़ जाएगी। लोगों को मेट्रो बदलने के लिए नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। ऐसे में यह इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। कैबिनेट की ओर से दी गई इस मंजूरी से लोगों के समय की काफी बचत होगी साथ ही वो दिक्कतों का सामना करने से भी बचेंगे।
जाने कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन होंगे?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच 11 नए स्टेशन नोएडा सेक्टर-51, नोएडा सेक्टर-61, नोएडा सेक्टर-70, नोएडा सेक्टर-122, नोएडा सेक्टर-123, ग्रुप नोएडा सेक्टर-4, इको टेक-12, ग्रुप नोएडा सेक्टर-2, ग्रुप नोएडा सेक्टर-3, ग्रेड नोएडा सेक्टर-10, ग्रेड नोएडा सेक्टर-12 और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 होंगे। Noida News