अपनी कार के लिए लेना है नई सीरीज का नंबर, जल्द करें अप्लाई
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:38 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:38 PM
Noida News : सहायक संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) में वाहनों के पंजीकरण की पुरानी सीरीज UP-16 EH की सीमा समाप्त होने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। अब मंगलवार (28 मई) से नये सीरीज UP-16 EJ शुरू हो गई है।
फैंसी नंबर के लिए ऐसे करें आवदेन
एआरटीओ (प्रशासन) सियाराम वर्मा ने बताया कि वाहनों का नानफैंसी पंजीकरण नंबर लेने के लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नए सीरीज के नंबर लेने के इच्छुक लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर 1000 रूपये जमा कराकर नयी सीरीज का नंबर ले सकते हैं। जबकि फैंसी नंबरों का आवेदन कल (बुुधवार )29 मई से शुरू होगा। इसके लिए आवेदन के परिवहन विभाग की बेवसाइट www.fancy.parivahan.goc.in पर आवेदन करना होगा तथा 5000 रूपये की राशि जमा करके नीलामी में भाग ले सकते हैं। यह आवेदन तीन दिनों तक चलेंगे। नोएडा वासी फैंसी नंबर लेने में बेहद रूची दिखाते है। नोएडा शहर में दौड़ रही लग्जरी गाड़ियों में फैंसी नंबर लगाने का नोएडा वासियों को खूब शौक है। Noida News