नोएडा की सड़कों पर नहीं थम रही हिंसा, फिर दो शख्स के बीच चले लात-घूंसे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:23 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 11:23 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर रफ्ता-रफ्ता मारपीट, चोरी और गुंडागर्दी का शहर बनता हुआ नजर आ रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन नोएडा शहर से मारपीट और दबंगई का वीडियो सामने आ ही जाता है। जिसमें कभी कोई सोसाइटी के गार्डों से भिड़ता हुआ तो कोई डॉग को लेकर बुजुर्ग पर थप्पड़ बरसाते हुए नजर आ जाता है। हाल ही में नोएडा से मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दो कार चालक एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। नोएडा के कार चालकों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले हुई बहसबाजी फिर...
मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट का ये वीडियो थाना 39 क्षेत्र का है। जहां सेक्टर-18 की तरफ से ग्रेटर नोएडा आने वाले रोड पर दो कार सवार हाथापाई करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों कार चालकों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी। थोड़ी ही देर में बहसबाजी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनों सरेराह एक-दूसरे पर लात-घूंसे की बरसात करने लगे। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स डिवाइडर पर गिराकर दूसरे शख्स को किस तरह से पीट रहा है। जिससे दूसरा शख्स डिवाइडर के दूसरी तरफ लटक जाता है। यहां देखें वीडियो...
[video width="480" height="848" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-26-at-7.41.40-AM.mp4"][/video]
विवाद बना ट्रैफिक का कारण
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शख्सों के महासंग्राम के दौरान पूरा एक्सप्रेस वे जाम हो गया है लेकिन दोनों पर जैसे खून सवार हो। हालांकि लड़ाई-झगड़ा देख मौके पर माौजूद लोगों ने दोनों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को बीच रोड से हटाया और ट्रैफिक को आगे बढ़ाया। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। Noida News