विमला बाथम की वेटिंग बनी स्थाई, मुलायम की बहू की खुली लॉटरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:57 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:57 AM
Noida News : नोएडा की पूर्व विधायक व भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती विमला बाथम उप्र राज्य महिला आयोग की चेयरमैन पद पर रिपीट होने का इंतजार ही करती रह गईं। वहीं इस बीच आगरा के हरी पर्वत निवासी श्रीमती बबीता चौहान को उप्र राज्य महिला आयोग का चेयरमैन (अध्यक्ष) नियुक्त कर दिया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की लॉटरी खुल गई है।
उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव लीना जौहरी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक लखनऊ की रहने वाली तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में गोरखपुर निवासी श्रीमती चारू चौधरी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चारू चौधरी गोरखपुर की पूर्व मेयर मंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं। आयोग में 25 सदस्य भी बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल एक साल का होगा।
बता दें कि नोएडा की पूर्व विधायक व भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती विमला बाथम का कार्यकाल करीब दो वर्ष पूर्व ही समाप्त हो गया था, लेकिन विमला बाथम रिपीट होने का तब से इंतजार कर रही थीं। हाईकमान से उन्हें लगातार आश्वासन मिल रहा था। लेकिन कल शाम को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के चेयरमैन के नाम की घोषणा के बाद बिमला बाथम की प्रतीक्षा को भी विराम लग गया है। इस समूचे प्रकरण में मुलायम सिंह यादव की पुधवधू अपर्णा यादव की मानो लॉटरी ही खुल गई। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।