नोएडा शहर में जल्दी ही मिलेंगे बेहद सस्ते घर, प्राधिकरण ने कर ली तैयारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:40 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:40 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में जल्दी ही बेहद सस्ते मकान मिलेंगे। नोएडा में मिलने वाले फ्लैट इतने सस्ते होंगे कि पूरे दिल्ली NCR में इतने सस्ते फ्लैट और कहीं भी नहीं हैं। नोएडा शहर की पूरी व्यवस्था संभालने वाले नोएडा प्राधिकरण ने सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत बाद नोएडा शहर में सस्ते फ्लैट देने की योजना लाई जाएगी।
प्राइवेट नौकरी वालों को मिलेंगे सस्ते मकान
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का मत है कि नोएडा शहर में कम वेतन पाने वाले नागरिकों के लिए महंगे मकान लेना संभव नहीं है। इसी कारण नोएडा प्राधिकरण नोएडा के नागरिकों की सुविधा के लिए सस्ते फ्लैट देने की योजना बना रहा है। प्रथम चरण में नोएडा शहर में कम से कम एक हजार सस्ते फ्लैट देने की योजना पर नोएडा प्राधिकरण काम कर रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही नोएडा में सस्ते मकानों की योजना घोषित कर दी जाएगी।
Noida News
यह है नोएडा प्राधिकरण की योजना
आपको बता दें कि नोएडा शहर में रहने वाले उन लोगों के लिए योजना लाई जाएगी जिनकी मासिक आमदनी एक लाख रूपये से कम है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का मत है कि नोएडा शहर में नौकरीपेशा लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इसमें एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को सीधे तौर पर फायदा होगा जो एक करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट नहीं खरीद सकते।
इस आवासीय योजना से अवैध निर्माणों पर भी रोक लगेगी। अधिकारियों का कहना है कि जमीन की लोकेशन और निर्माण की लागत के आंकलन के बाद कीमत मामूली रूप से बढ़ भी सकती हैं, हालांकि फ्लैट को 50 लाख रुपये से कम की कीमत में ही बेचने की योजना पर नोएडा प्राधिकरण आगे बढ़ेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, 100 वर्ग फुट में फ्लैट को बनाया जाएगा। इसमें दो बेडरूम, एक हॉल, एक किचन और एक बाथरूम शामिल रहेगा। पूरे डिजाइन को एक छोटे परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इन फ्लैट को प्राधिकरण बहुमंजिला निर्माण कर तैयार कर सकता है। Noida News