नोएडा में नहीं होने पाए यूनीपोल, होर्डिंग्स व गेंट्री गिरने से हादसा, सीईओ ने दिये स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:56 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:56 PM
Noida News : देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्ईमें पिछले दिनों तेज आंधी में बड़े-बड़े होर्डिंग्स व यूनीपाल के गिरने से हुए बड़ा हादसा नोएडा न होने पाए इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम सख्त हो गए हैं। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने आदेश दिए हैं कि नोएडा में स्थापित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) यूनीपोल, होडिंग्स, विद्युत पोल तथा गेन्ट्री का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. लोकेश एम ने सोमवार को यह आदेश जारी किए हैं।
Noida News
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने महाप्रबंधक (वाहय विज्ञापन) उपमहाप्रबंधक (सिविल), उप महाप्रबंधक एनटीसी तथा उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) विभाग को यह निर्देश दिये हैं। नोएडा प्राधिकरण के (सीईओ) डा. लोकेश एम ने कहा है कि सभी विभागों के प्रभारी यूनीपोल, होडिंग्स, एफओबी, विद्युत पोल तथा गेन्ट्री का किसी वैध एवं प्रमाणित तकनीकी संस्थान से स्ट्रक्चरल ऑडिट करायें ताकि वहां किसी खामी का पता चलने पर उसकी मरम्मत व सुधार किया जा सके।
Noida News
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मददेनजर आंधी, तूफान तथा बारिश में जनमानस की सुरक्षा एवं भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से बचाव करने के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट जरूरी है। बता दें कि अक्सर आंधी, तूफान के कारण होर्डिंग्स, यूनीपोल आदि गिरने से बड़ी घटना हो जाती है। नोएडा में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। इसी से बचने के लिए सीईओ ने यह निर्देश जारी किए है। Noida News