ARTO में टायर केयर एंड सेफ्टी ड्राइव आयोजित, लोगों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:51 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:51 AM
Noida News : लोगों को सड़क सुरक्षा के तहत वाहनों के टायरों के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए आज सेक्टर-33 स्थित सहायक संभागीय परिवहन विभाग (ARTO) कार्यालय में टायर केयर एंड सेफ्टी ड्राइव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ के सहयोग से द ऑटोमोटिव टॉयर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) तथा उनकी टेक्निकल विंग इंडियन टॉयर टेक्निल एडवाइजरी कमेटी (ITTAC) द्वारा किया गया।
लोगों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
इस दौरान ARTO (प्रशासन) डॉ. सियाराम वर्मा ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी तथा जीवन में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। आइआइटीएसी के निदेशक नीतिश कुमार शुक्ला, सहायक महा निदेशक संजय चटर्जी तथा डिप्टी डायरेक्टर विनय विजयवर्गीज ने भी टायरों के बारे में टेक्निकल जानकारी दी तथा टायरों के चयन व अन्य बारीकियों से भी रूबरू कराया। संभागीय निरीक्षक RI संजय कुमार गुप्ता ने भी लोगों को सड़क सुरक्षा व अन्य जानकारी दी। कार्यक्रम में कई वाहन स्वामी तथा ARTO विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा टायर मैन्युफैक्चरिंग के प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टस शामिल थे। Noida News