जरा सी बात पर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:18 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवाद इतना बढ़ गया कि सड़कों पर भारी बवाल देखने को मिला। जहां एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा और बैट लेकर दूसरे पक्ष की खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।
क्या है पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 72 के बी ब्लॉक की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर लाठी-बैट से गाड़ी तोड़ने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि दोनों पक्षों में पहले विवाद होता है, उसके बाद एक पक्ष बैट और डंडे लेकर दूसरे वाले की गाड़ी पर को तोड़ने लगता है। वह बैट से गाड़ी के एक-एक कर सभी शीशे और दरवाजे तोड़ देता है।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-27-at-7.52.37-AM.mp4"][/video]
इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर इतना बड़ा विवाद करना और हिंसा पर उतर आना बेहद शर्मनाक बात है। इससे माहौल खराब होता है। इस तरीके की घटनाएं समाज में बढ़ती असहिष्णुता की ओर इशारा करती हैं और इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। इस मामले की जानकारी देते हुए नोएडा जोन के एडीसीपी ने बताया कि यह विवाद दो पड़ोसियों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है और मामले की जांच की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।