नोएडा मुठभेड़ में गुलेल गैंग के दो बदमाश घायल, पुलिस ने धर दबोचा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:17 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:17 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में गुलेल गैंग का आंतक जारी है। गुलेल गैंग कार से शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी कर लेती है। पुलिस ने मुठभेड़ में इस गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल है, दूसरे को कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
गुलेल गैंग से बरामद हुए अवैध हथियार
पुलिस को इन बदमाशों के पास से एक काले रंग का सफेद धारीधार बड़े बैग में छह लैपटॉप, एक गुलेल, डिब्बी में लोहे की गोलियां, एक छोटा बैग में ऐपल ऐयर टैग होल्डर, चार एटीएम व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ईअर बर्ड, स्कूटी बरामद हुए है। इस मामले में नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि फेज एक कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली की तरफ से गोल चक्कर को आने वाले रास्ते पर गंदे नाले के ऊपर शनिवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। स्कूटी पर सवाद दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। चेकिंग करने के लिए रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।
Noida News
पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा
दरअसल दोनों बदमाश तेजी से स्कूटी चलाते हुए सेक्टर 14ए के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी की तरफ भाग रहे थे। पीछा करने के दौरान स्कूटी फिसल कर गिर गई और इसके बाद बदमाश ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में बदमाश 26 साल के रोहित कृष्णन पुत्र कृष्णन उर्फ हैंड कुंडलम निवासी दादीका पट्टी, थाना आनंदन पट्टी, जिला शहलम, तमिलनाडु व हाल पता मदर डेयरी के आगे वाली गली, अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली के पैर में गोली लगाने की वजह से घायल हो गया है। दूसरा बदमाश 20 वर्षीय गुलशन कुमार उर्फ ठाकुर पुत्र विजय ठाकुर निवासी ग्राम प्रतापगंज, थाना भीमपुर, जिला सिहोर, बिहार व हाल पता ग्राम हरौला, सेक्टर पांच, थाना फेस एक, गौतमबुद्धनगर को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया है। Noida News