इस बात पर दो गुटों का आमना-सामना, जमकर चले लाठी-डंडे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:37 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:37 PM
Noida News : नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां भूडा गांव में प्लॉट को लेकर चले आ रहे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ईंट और डंडे से किया हमला
भूडा गांव निवासी साहिल नागर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता के साथ अपने प्लॉट पर गया था। वहां से वापस लौटते समय रोहताश नागर व यशपाल नागर ने उसकी कार में पीछे से ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। वह जब अपने पिता ज्ञानचंद नागर के साथ कार से नीचे उतरा तो दोनों आरोपियों ने उन पर ईंट और डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। साहिल नागर के मुताबिक रोहताश व यशपाल नागर उनके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। इस कारण उन्हें आए दिन धमकियां दी जाती हैं।
घर में घुसकर की गाली-गलौज
वहीं दूसरे पक्ष के रोहताश नागर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी साहिल नागर व ज्ञान नागर उनके घर की वीडियो बनाने लगे। उसने जब इस बात का विरोध किया तो दोनों उसके घर में जबरन घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके तथा उसके बेटे यशपाल नागर के साथ मारपीट की। मारपीट में उनके बेटे यशपाल नागर को गंभीर चोटे आई। भीड़ इकट्ठी होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना वाद-विवाद चला आ रहा है। दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।