जिओ मार्ट के दो कर्मचारियों का बड़ा घोटाला, लाखों की ज्वेलरी पर मारा हाथ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:09 PM
Noida News : थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित जिओमार्ट रिलायंस के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन ने पैसे व जेवरात के गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। रिलायंस स्मार्ट बेस में कार्यरत पवन आसनानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रामदयाल उनके यहां कैश मैनेजर के रूप में कार्य करता था। वह स्टोर में हुई सेल के चार लाख रूपए लेकर चला गया था।
जिओमार्ट रिलायंस के दो कर्मचारी ने किया बड़ा घपला Noida News
इस इस बात की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने उस पर पैसे जमा करने का दबाव बनाया तो उसने 50000 रूपये जमा कर दिए तथा बाकी के पैसों को उसने 29 जुलाई तक जमा करने का आश्वासन दिया। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी दयाल राम ने स्टोर में पैसे जमा नहीं कराए। प्रबंधन द्वारा जब उसे फोन किया गया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया और गायब हो गया। पवन आसानी ने बताया कि उनकी ही कंपनी के रिलायंस ट्रेड के ज्वेलरी काउंटर में नौकरी करने वाला महेंद्र कंपनी से 68000 रूपये के आभूषण लेकर फरार हो गया। प्रबंधन ने उसे आभूषण लौटने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।