नोएडा में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:24 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:24 AM
Noida News : कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेक्टर-116 में कारगिल युद्घ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी उपस्थित रहे। डीसीपी ने कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल स्तंभ पर अमर जवान ज्योति जलाकर की।
आने वाली पीढ़ी के लिए है ज़रूरी
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कारगिल स्तंभ पर अमर जवान ज्योति जलाकर और पुष्प चढ़ाकर कारगिल में शाहिद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसीपी श्री अवस्थी ने कहा कि कारगिल में शहीद हुए जवानों को याद किया जाना चाहिए यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने सेक्टर में बने कारगिल स्तंभ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्तंभ लोगों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत ज़रूरी है कि वो हमारे देश के लिए शहीद हुए जवानों के बारे जाने और उनका सम्मान करें।
क्यों मनाया जाता है कारगिल दिवस Noida News
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्घ में भारतीय सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 में विजय हासिल की थी। इस युद्घ में भारतीय सैनिकों ने शौर्य और पराक्रम की अनूठी मिशाल पैदा की और कारगिल की टाइगर हिल पर रेंजर्स को खदेड़ कर युद्घ में विजय हासिल की। कारगिल युद्घ में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्घांजलि देने के लिए ही कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
यह लोग रहे मौजूद
कारगिल विजय दिवस के मौक पर कारगिल युद्घ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य अथिति डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ ब्रह्मपाल चौधरी, डॉ. वीएन मिश्रा, टीएस चौधरी, सुनील चौधरी, अशोक यादव, लखपत एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। Noida News