फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 105 आरक्षियों व 7 दरोगाओं के तबादले
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:29 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:29 PM
Noida News : नोएडा कमिश्नरेट के तहत सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में 105 आरक्षियों के विभिन्न थानों में तबादले किए गए हैं। वहीं नोएडा फेज-1 क्षेत्र में 7 पुलिस उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। सेंट्रल जोन स्तर पर गठित पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद तबादलों का यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी सेंट्रल नोएडा के पुलिस उपायुक्त शक्तिमोहन अवस्थी ने दी है।
नोएडा में बड़ा फेरबदल
105 आरक्षियों के अलावा नोएडा फेज-1 क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत सिंह को थाना सेक्टर-39 से चौकी प्रभारी सदरपुर, शिल्पा चिकारा को चौकी प्रभारी विश टाउन थाना सेक्टर-126, राहुल यादव को सेक्टर-39 थाने से चौकी प्रभारी हरिदर्शन सेक्टर-24 थाना, नीरज अहलावत को सेक्टर-24 थाने से चौकी प्रभारी फिल्म सिटी, संजीव कुमार को सेक्टर-39 थाने से सेक्टर-58 थाना, आलोक कुमार को चौकी प्रभारी विश टाउन सेक्टर-126 थाना से सेक्टर-126 थाना तथा उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी हरिदर्शन सेक्टर-24 थाने से सेक्टर-24 थाना स्थानांतरित किया गया है। Noida News