नोएडा की अलग-अलग जगहों से तीन किशोरियां लापता, तलाश जारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:43 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:43 AM
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वहीं नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से एक (12 वर्षीय) बच्चा भी 6 दिनों से घर से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। नोएडा के सर्फाबाद गांव में रहने वाले याकूब (काल्पनिक नाम) ने थाना सेक्टर-113 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 जून की शाम को उसकी बेटी घर से दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस ही नहीं लौटी। उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
Noida News
क्या है पूरी घटना ?
याकूब के मुताबिक उसने दो दिन पहले किसी बात पर अपनी बेटी को डांट दिया था। उन्होंने आशंका जताई कि डांटने से नाराज होकर ही उनकी बेटी घर से गई है। थाना इकोटेक के गड्ढा कॉलोनी हल्दोनी में रहने वाले मुकेश (काल्पनिक नाम) ने अपनी छोटी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश ने बताया कि 26 जून की सुबह उनकी (16 वर्षीय) बहन घर से बाहर गई थी इसके बाद में वापस नहीं लौटी। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में किराए पर रहने वाले दीपक (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी (17 वर्षीय) बहन 29 जून की शाम को घर से बाजार खरीदारी के लिए गई थी इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
काफी तलाशने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं थाना बिसरख में चिपियाना निवासी विकास कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका (12 वर्षीय) भांजा 24 जून की सुबह से ही लापता है। काफी तलाशने पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता किशोरियों व बच्चे की तलाश की जा रही है। Noida News