बरौला में 'अवैध है यह भवन', सीईओ की फटकार के बाद अब तोड़े जाएंगे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:58 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:58 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नोएडा के बरौला में कई भवनों को जमींदोज किया जाएगा। दरअसल तकरीबन 10 दिन पहले नोएडा के सेक्टर-49 बरौला में रातों-रात अवैध बिल्डिंग को वैध बिल्डिंग में तब्दील किया गया था। जिसके बाद अब उनपर बाबा का बुलडोजर गरजेगा।
Noida News
नोएडा प्राधिकरण ने लगाई फटकार
बता दें कि 23 मई की नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम की कड़ी फटकार के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद टूटी तथा उन्होंने इन भवनों पर 23 मई की'अवैध भवनों के पोस्टर चस्पा किया तथा उन्हें नोटिस दिए। 23 मई को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बरौला गोल्डन रेजिडेंसी नियर एसडी विद्या स्कूल के खसरा संख्या 442, 443, 444 तथा 445 में जाकर भवनों पर 'अवैध भवन के नोटिस चस्पा किया तथा उन पर लिखवाया कि 'यह बिल्डिंग अवैध है।
Noida News
अवैध भवनों को लाल रंग से रंगा गया
बता दे कि करीब 10 दिन पूर्व सीईओ के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने इन्हीं भवनों पर लाल रंग से लिखवाया था कि 'यह भवन अवैध है। इसके बाद रातों-रात नोएडा प्राधिकरण द्वारा लिखी गई चेतावनी मिटा दी गई तथा वहां पर वाणिज्यिक गतिविधि पूर्व की तरह चलती रही। मीडिया द्वारा इन खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नोएडा के सीईओ को उसकी जानकारी लगी तथा उन्होंने मातहत अधिकारियों की फटकार लगाई। सीईओ के कड़े निर्देश के बाद आज फिर अवैध भवन का नोटिस लगाया तथा उन पर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा सोरखा गांव में भी अवैध भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।