नोएडा में चोरों ने मोबाइल टावर से उड़ाए कीमती उपकरण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:37 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 12:37 PM
Noida News : नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरों ने दो मोबाइल टावर से आरआरयू व कीमती उपकरण चोरी कर लिये। थाना फेस-2 क्षेत्र में प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी का काम इंडस मोबाइल टॉवरों की देखरेख का है।
Noida News
मोबाइल टावर का चुराते थे कीमती उपकारण
दरअसल 3 अप्रैल को पता चला कि सेक्टर 93 एटीएस बिल्डिंग के सामने ग्रीन बेल्ट में लगे टावर के सिग्नल डाउन आ रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि टॉवर से एक आर आर यू उपकरण चोरी हो गया है। वहीं थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-128 स्थित ग्राम सहसपुर में गुरप्रीत के मकान की छत पर लगे एयरटेल मोबाइल कंपनी के टावर से आरआरयू व अन्य सहायक कीमती उपकरण चोरी हो गए। इस संबंध में एस जी इनकॉन प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन राहुल शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News