नोएडा में चोरों का कहर जारी, पांच बाइक पर किया हाथ साफ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:21 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:21 AM
Noida News : नोएडा में अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरों ने पांच बाइक पर हाथ साफ कर दिया। वहीं वाहन मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार गौड ने थाना सेक्टर-58 में अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोएडा में चोरों का आंतक
बता दें कि जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय आइटम टॉवर में है। वह अपने घर से अपने ऑफिस आए थे उन्होंने अपनी बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी कर दी। शाम के समय जब वह बाइक लेने आए तो वह गायब थी। थाना फेस-3 में सेक्टर-49 निवासी अक्षय कुमार सिंह ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि उनकी टीवीएस अपाचे बाइक सेक्टर-68 के ए ब्लॉक से चोरी हो गई। थाना सेक्टर-49 में छतरपुर महरौली दिल्ली निवासी विवेक बैरागी ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विवेक बैरागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 25 जुलाई को सेक्टर-50 स्थित मेघदूत पार्क के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी यहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित महागुन मेस्ट्रो सोसायटी के बाहर से आयुष जिंदल की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव स्थित जेएलडी टॉवर-3 के कंपाउंड पार्किंग से मनोज कुमार गौड की बाइक चोरी हो गई। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा से पीजी से लैपटॉप, मोबाइल चोरी
वहीं नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-70 के एक पीजी से चोरों ने दो युवकों के लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया है।पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल इस मामले में जितेश दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने साथी अनमोल गुप्ता के साथ सेक्टर-70 के एक पीजी में रह रहा है। दो अगस्त को उनके कमरे से चोरों ने दो लैपटॉप, चार्जिंग केबल, आईडी कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। उन्होंने इसकी जानकारी पीजी संचालक व पुलिस को। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।