नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद, ई-रिक्शा व दो बाइक लेकर हुए फरार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:18 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:18 PM
Noida News : नोएडा में वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थान से एक ई-रिक्शा व दो बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नोएडा के इलाहाबास गांव में किराए पर रहने वाले राहुल ने थाना सेक्टर-142 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसने 25 जून को अपना ई-रिक्शा सेक्टर-140 में खड़ा किया कर दिया था और किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसका ई-रिक्शा गायब था।
Noida News
ई-रिक्शा ले उड़े चोर
काफी तलाशने पर भी ई-रिक्शा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी थाना क्षेत्र के फेलिक्स अस्पताल के बाहर से अस्पताल के आरएमओ शहजाद उस्मानी की बाइक चोरी हो गई। शहजाद उस्मानी ने बताया कि वह 25 जून की रात्रि को अस्पताल में ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर बनी पार्किंग में खड़ी कर दी। सुबह जब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक लेने आया तो वह गायब मिली।
वहीं थाना बीटा-2 में गाजियाबाद निवासी अमित कुमार शर्मा ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वह 7 जून को कमर्शियल बेल्ट स्थित पशु चिकित्सालय में किसी से मिलने आया था। चिकित्सालय के बाहर उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Noida News