नोएडा में सड़क के बीचों-बीच मना रहे थे बर्थ-डे, पुलिस के हत्थे चढ़े दबंग
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:04 AM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-121 स्थित अजनारा होम सोसाइटी के पास सड़क पर सरेआम महिंद्रा थार गाड़ी खड़ी कर बर्थडे मनाने वाले चार युवकों के खिलाफ थाना फेस-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
थाना प्रभारी ने बताया कि जुलाई माह से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी को सेक्टर-121 स्थित अजनारा होम सोसाइटी के पास खड़ी कार पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। युवक शोर शराबा करने के साथ-साथ खतरनाक तरीके से पटाखे चलाकर हंगामा करते कर रहे थे। युवकों के इस कृत्य से जहां आसपास के लोगों की शांति भंग हुई वहीं आवागमन भी अवरुद्ध हुआ।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो इसमें दिख रहे युवकों की पहचान निगम यादव पुत्र जगसेन यादव, अर्जुन यादव पुत्र बलराम यादव, एसएन यादव पुत्र प्रमोद यादव व द्वारिका प्रसाद पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने थार गाड़ी को भी सीज कर दिया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।