बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर लोगों को लगाते थे चूना, हुआ पर्दाफाश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:34 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:34 AM
Noida News : आजकल साइबर ठगों ने लोगों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। ऑनलाइन के इस दौर में साइबर क्रिमिनल इतने चतुर हो गए हैं कि चंद मिनटों में ही लोगों का पर्सनल डाटा चुरा लेते हैं और फिर ब्लैकमेल करते हैं। बहरहाल नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर लोगों का अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े ठगों में एक महिला समेत चार पुरुष शामिल है।
जाल में फंसाकर ठगते थे मोटी रकम
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 17 दिसंबर को सेक्टर-11 के पास से पकंज कुमार सिंह (28 वर्ष), कुशाग्रा पांडे (24 वर्ष), राजपाल सिंह (30 वर्ष), राहुल यादव (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, तीन बंडल बीमा पॉलिसीयों के कागजात आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग बीमा पॉलिसीयों की संपूर्ण जानकारी के कागजात गोपनीय रूप से प्राप्त कर बीमा पॉलिसी धारकों को फोन करते हैं, तथा पॉलिसी को रिन्यू कराने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ठग लेते हैं। ये लोग ग्राहकों द्वारा दी गई रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेते हैं।
अन्य लोगों के खिलाफ होगी आगे की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एनसीआर में इस तरह के कई कॉल सेंटर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस तरह के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलावा देश के कई राज्यों में साइबर क्राइम की रेट बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आपको साइबर अपराधियों से सतर्क रहना चाहिए। Noida News