NCR के इन दो बड़े मॉल को मिली उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:58 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:58 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नोएडा सेक्टर 18 में स्थित DLF मॉल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है नोएडा ही नहीं गुरुग्राम के बड़े मॉल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जारिए दी गई है, जिसके बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गया। धमकी मिलने के सूचना मिलते ही पुलिस ने दो बड़े मॉलों को खाली करवा लिया है।
मॉल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
आपकी जानकारी के लिए बता दें नोएडा के DLF मॉल और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल (Ambience Mall) में बम इंप्लांट होने की धमकी मिली है। दरअसल मॉल मैनेजमेंट को ही ईमेल आया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मॉल खाली कराकर बम और डॉग स्कवाड के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल मिला है पुलिस ने उसे ट्रेस करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईमेल इंडियन मेल एड्रेस पर ही बना है। इसे ट्रेस करके धमकी भेजने वाले तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। धमकी मिलने का केस दर्ज कर लिया गया है। Noida News
[video width="640" height="360" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/iE16_dvTqJ9ej4pw.mp4"][/video]
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।