गणेश प्रतिमा विसर्जन के कारण नोएडा में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:27 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:27 AM
Noida News : गणेश प्रतिमा विसर्जन के कारण मंगलावर को अलग-अलग जगहों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसके लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने यमुना कालिंदी मार्ग, हरनंदी नदी के पास कुलेशरा, किसान चौक के पास डायवर्जन लागू किया गया है।
आपको बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन का पालन करें। डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को सकुशल गन्तव्य को भेजा जाएगा। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर- 9971009001, वाट्सऐप नंबर-7065100100 से सम्पर्क कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी Noida News
बता दें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी बार्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा केन्द्र की ओर डायवर्ट किया गया है। यह यातायात डीएनडी/चिल्ला होते हुए अपने गन्तव्य तक जा सकते है। इसके अलावा सेक्टर-37 से कालिन्दी बार्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा केन्द्र की ओर डायवर्ट किया जायेगा यह यातायात डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
कालिन्दी बार्डर से सेक्टर-37 की ओर आने वाले यातायात को कालिन्दी बार्डर से यू-टर्न कर दिल्ली की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात आश्रम होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगें। सूरजपुर से कुलेशरा हिन्डन नदी की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सडक तिराहा से चौगानपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख हनुमान मन्दिर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
फेस-2 से हिन्डन नदी की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जायेगा यह यातायात सौरखा, बिसरख हनुमान मन्दिर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगें। किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात बिसरख से सौरखा से पर्थला होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोल चक्कर से सौरखा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सौरखा बिसरख होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। Noida News