नोएडा में लकड़ी काटने से रोकने पर बवाल, परिजनों से की गई मारपीट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 07:20 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 07:20 PM
Noida News : नोएडा के छोलस गांव में घर के बाहर आधी रात में फर्नीचर के लिए लकड़ी काट रहे लोगों को टोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। कारीगर व उसके साथियों ने एकराय होकर पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
आपको बता दें कि नोएडा के थाना जारचा में दर्ज कराई रिपोर्ट में छोलस गांव निवासी मोहम्मद याया ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला सज्जाद अली फर्नीचर बनाने का काम करता है। यह लोग घर के बाहर गली में ही फर्नीचर बनाते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। 5 अगस्त की रात करीब 12 बजे उनके घर के बाहर सज्जाद अली व उसका भाई हैदर अली कटर मशीन से लकड़ी काट रहे थे। इस दौरान हो रही तेज आवाज की वजह से उनकी बुजुर्ग मां को घबराहट हो रही थी। उनके भाई मोहम्मद यूसुफ ने घर के बाहर लकड़ी काट रहे सज्जाद अली व हैदर अली को काम बंद करने से मना किया।
परिजनों से की गई मारपीट
जिस पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। उसके भाई ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो सज्जाद अली व हैदर अली ने फोन कर मौके पर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में सज्जाद अली, कलवा, हैदर अली, सलमान अली, अब्बास सहित कई अन्य लोग उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। मोहम्मद आया ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद मनसुख, मोहम्मद यूसुफ व उनके साले बेनजीर ने जब घर से बाहर निकाल कर गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले में उसका भाई मनसुख, साले बेनजीर हैदरी को गंभीर चोट आई। दोनों को मरणासन्न हालत में छोडक़र आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरारहो गए। पीड़ित के मुताबिक उसका साला बेनजीर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसके भाई के हाथ में फ्रैक्चर है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।