नोएडा में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, बदमाशों ने वाहन समेत कई चीजों पर मारा हाथ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
Noida News : नोएडा में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में असफल होती दिख रही है। नोएडा में बुधवार को कई जगह चोरी की घटनाएं हुई। जिसके बाद लोगों में डर से बैठ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में चोरों ने दो बाइक व दो स्कूटी चोरी की। दरअसल ग्राम चौड़ा में रहने वाले वरीस ने थाना सेक्टर-24 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बाइक रात में घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब सोकर उठा तो उसे घर के बाहर से बाइक गायब मिली। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
आपको बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति उसकी बाइक ले जाता हुआ दिख रहा है। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 ई ब्लॉक में रहने वाले अमित कुमार के घर के बाहर से उसकी स्कूटी चोरी हो गई। थाना सूरजपुर में सुधीर कुमार बरनवाल ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुधीर कुमार ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में काम करता है। 6 अगस्त को उसने अपनी बाइक कंपनी के बाहर खड़ी की थी। शाम के समय जब वह ड्यूटी खत्म कर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। वहीं थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-116 से डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
नोएडा की न्यू हॉलैंड कंपनी के पास मोबाइल की लूट
इसके अलावा नोएडा की न्यू हॉलैंड कंपनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाना दादरी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मोबाइल लूट का मामला दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि ग्राम बरौला में रहने वाले अंकित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित टोयो इंक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। 1 अगस्त की दोपहर को वह घर से कंपनी के लिए जा रहा था। न्यू हॉलैंड कंपनी के पास कच्ची सडक़ पर उसे दो बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। उसने शोर मचाकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं थाना सेक्टर-20 में एक मीडियाकर्मी ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है। मीडियाकर्मी आशुतोष ओझा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।