युवक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित, कर डाला ये बड़ा कांड
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:18 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:18 AM
Noida News : नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में एक युवक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। किशोरी को पढ़ाने वाला ट्यूटर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में किशोरी के पिता ने ट्यूटर व उसके पिता के खिलाफ थाना फेज-3 में केस दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला ? Noida News
राकेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रह रहा है। उसके पड़ोस में रहने वाला सुधीर उसकी (12 वर्षीय) बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। 16 अगस्त को उसकी बेटी लापता हो गई। उसने जब खोजबीन की तो पता चला कि सुधीर उसे बहला-फुसलाकर कर ले गया है। वह जब सुधीर के घर पहुंचे तो उसके घर पर ताला पड़ा हुआ था और उसके परिवारजन फरार थे। राकेश ने सुधीर और उसके पिता राम किशोर के खिलाफ अपनी बेटी का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक व उसके पिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।