ठगों ने महिला को मीठी-मीठी बातों में फंसाया, ATM से निकाले हजारों
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:35 PM
Noida News : वैसे तो इन दिनों नोएडा में चोरों का आतंक छाया हुआ है। नोएडा में चोरों ने नए-नए हत्थकंडों से चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ नोएडा में चोरों का आतंक छाया हुआ है वहीं दूसरी ओर ठगों ने भी शातिर तरीका अपनाकर मासूम लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया है। नोएडा से चोरी की खबरों के बीच एक दूसरा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर लोग दंग रह गए हैं।
Noida News
नोएडा से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एटीएम बूथ से पैसे निकालने गई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा लिया और मौका पाते ही उसके एटीएम से 16, 500 रुपये निकाल लिए। फिलहाल पीड़िता ने थाना सेक्टर-24 में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
क्या है पूरा मामला?
भीलवाड़ा गांव में रहने वाली खुशबू श्रीवास्तव ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि, उसने एटीएम से पैसे निकालने के लिए नैतिक नाम के युवक को अपना एटीएम कार्ड दिया था। एटीएम कार्ड लेकर नैतिक गिझौड़ के सरकारी स्कूल के पास बने एटीएम बूथ पर पहुंचा। एटीएम बूथ पर पहले से ही दो लड़के मौजूद थे। इन दोनों लड़कों ने नैतिक को अपने बातों के जाल में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम कार्ड से पैसे नया निकलने पर नैतिक वापस उसके पास आ गया। इस दौरान उसके मोबाइल पर एटीएम से दो बार में 16, 500 रूपये निकालने का मैसेज आया। उसने जब अपने एटीएम कार्ड को चेक किया तो पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ था।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी Noida News
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि, पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।