डेढ़ महीने पहले चोरी हुआ था फोन, पुलिस ने अब की शिकायत दर्ज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:49 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:49 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव की मार्केट में फल खरीद रहे एक व्यक्ति का आई फोन चोरी हो गया था। बताया जा रहा है पुलिस ने फोन चोरी होने की शिकायत पूरे डेढ़ महीने बाद दर्ज की है।
Noida News
क्या है पूरी घटना?
आपको बता दें कि नोएडा के बरौला गांव में रहने वाले हरीश शर्मा ने बताया कि वह 17 मई को बरौला पुलिस चौकी के पास लगने वाली मार्केट में फल खरीदने के लिए गया था। उसने फल खरीदने के बाद विक्रेता को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए और अपना मोबाइल फोन जेब में रख लिया। कुछ दूर चलने पर उसने टाइम देखने के लिए जब मोबाइल निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो वह सन्न रह गया। उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। उसने तुरंत इसकी सूचना थाना में जाकर पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल चोरी की शिकायत लेने से मना कर दिया। इसके बाद उसने यूपीकॉप पर अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News