महबूबा के प्यार में सठियाया बुड्ढा, हुआ खौफनाक अंत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 10:37 AM
Noida News : नोएडा पुलिस के हत्थे अपनी प्रेमिका की हत्या करके फरार चल रहा आरोपी बुड्ढा चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात सलारपुर गांव में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हुए हत्यारोपी प्रेमी को कोतवाली 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नोएडा का ये मामला काफी तूल पकड़ रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार बुड्ढा
मिली जानकारी के मुताबिक, सलारपुर गांव में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार चल रहा आरोपी बुड्ढा सेक्टर-37 के बस अड्डे से सोमवार रात कोतवाली 39 पुलिस ने हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी की पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार पूरा होने के बावजूद आरोपी अपने दोस्त की पत्नी से प्यार कर बैठा। जब इसकी जानकारी आरोपी के दोस्त को हुई तो वो अपनी पत्नी को लेकर बांदा चला गया लेकिन आरोपी वहां से अपनी प्रेमिका को भगा ले गया और शहर के अलग-अलग जगहों पर पनाह लेने लगा। कई जगह ठिकाने बदलने के बाद 27 नवंबर को आरोपी सलारपुर गांव के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। ऐसे में कुछ दिन वो अपने परिवार के साथ रहता तो कुछ दिन अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में एडिशनल डीसीपी ने बताया कि, इस बीच आरोपी की पत्नी को जब पति के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने यह बातें उसके भाई और बहनोई को बता दी। फिर परिवार में पंचायत हुई, पंचायत में तय हुआ कि आरोपी अब अपनी महबूबा के साथ नहीं बल्कि परिवार के साथ ही रहेगा। जब आरोपी ने यह बात अपनी प्रेमिका को बताई तो वो शादी की जिद करने लगी। 25 सितंबर को दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर मकान के केयरटेकर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Noida News