ई-रिक्शा में बैठे बदमाशों ने चालक को लूटा, हुए रफू चक्कर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:43 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:43 PM
Noida News : नोएडा में लूट का अजब मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की सवारी के रूप लूटरे बड़े आराम से ई-रिक्शे में बैठे थे। इसके बाद बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पैसे, मोबाइल व ई-रिक्शा को लेकर रफू चक्कर हो गए।
आपको बता दें कि पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने करीब ढाई महीने बाद इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार मोरना गांव में किराए पर रहने वाले टीकाराम ने बताया कि वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। वह 2 जून की शाम को सेक्टर 24 से दो सवारी लेकर सेक्टर 52 के लिए जा रहा था।
रास्ते में सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने बहाने से उसका ई-रिक्शा रुकवाया ई रिक्शा रुकते ही एक बदमाश ने उसे नशीला पदार्थ सुना दिया जिस कारण वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होने के बाद बदमाश उसे फुटपाथ पर फेंक कर फरार हो गए। उसे बेहोश पड़ा देखकर कुछ लोगों ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे मार कर उसे होश में लाए। होश में आने के बाद उसे पता चला कि उसकी जेब में रखे रुपए मोबाइल में उसका ई रिक्शा गायब है उसने आसपास अपना ई-रिक्शा तलाश नहीं का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।