सवारी बनकर कैब में दाखिल हुए बदमाश, चालक को पिलाया कोल्ड ड्रिंक फिर...
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:34 AM
Noida News : नोएडा के शातिर बदमाशों की करतूत ने सभी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल कैब में सवारी के रूप में बैठे बदमाश ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया और बदमाश उसकी कैब लेकर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित ने थाना फेस वन में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सवारी के इंतजार में खड़ा था कैब चालक
सेक्टर-12 वसुंधरा गाजियाबाद निवासी सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कैप चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 29 जुलाई को वह वसुंधरा स्थित कृष्णा अस्पताल के पास सवारी के इंतजार में खड़ा हुआ था। यहां पर एक व्यक्ति ने उसकी कैब नोएडा के सेक्टर-5 हरौला के लिए बुक की। वह जब सेक्टर 64 के पास पहुंचा तो उक्त व्यक्ति ने उसकी गाड़ी एक स्थान पर रुकवा ली कुछ देर बाद वह एक कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसे पीने के लिए दे दी।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह कैब लेकर हरौला की तरफ चल दिया। हरौला में खान एसोसिएट्स पर आने के बाद उक्त व्यक्ति कैब से उतर गया और बोला कि वह अपने साहब को लेकर आ रहा है और उसे वापस गाजियाबाद जाना है। वह कुछ देर बाद अपनी कैब में बेहोश हो गया। सुनील कुमार के मुताबिक उसे जब होश आया तो वह लेबर चौक के पास फुटपाथ पर पड़ा हुआ था और उसकी कैब गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।