‘मासूम कुणाल के हत्यारे जल्द पकड़े जाये’, सपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:49 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:49 AM
Noida News : ग्रेटर नोएडा में हुए कुणाल हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने तथा हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की।
सपा नेता पुलिस कमिश्रर से मिले
नोएडा की पुलिस कमिश्रर से मुलाकात के दौरान सपा नेताओं ने मासूम कुणाल शर्मा हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए तथा इस चर्चित हत्याकांड के जल्द खुलासे को लेकर एक पत्र पुलिस कमिश्नर को सौंपा। पुलिस कमिश्रर लक्ष्मी सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Noida News
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने सभी को आश्वासन दिया है कि पुलिस की टीम इस मामले का खुलासा करने के लिए पूरी तत्परता से लगी है तथा शीघ्र ही सभी आरोपी जेल में होंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, सुभाष भाटी, अनूप तिवारी, अंकित चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। Noida News