शासन ने नोएडा प्राधिकरण से तलब की महर्षि आश्रम की 20 हेक्टेयर जमीन की फाइलें
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:07 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:07 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना विभाग ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर महर्षि आश्रम ट्रस्ट की 20 हेक्टेयर जमीन की फाइलें तलब की हैं। नोएडा प्राधिकरण ने फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं। भूलेख विभाग का कहना है कि जल्द ही शासन को सारे कागजात व ब्यौरा भेजा दिया जाएगा।
महर्षि आश्रम ट्रस्ट की फाइलें तलब
दरअसल महर्षि आश्रम ट्रस्ट ने शासन से लंबित आवेदन करके मांग की है कि 1990 में सीलिंग के दौरान उसकी करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। ये जमीन उसे वासप चाहिए। जमीन पर अवैध निर्माण है। अब उसे अपने विस्तार के लिए इस जमीन पर काम कराने है। जिसके बाद शासन ने प्राधिकरण को पत्र भेजकर जमीन का पूरा लेखा जोखा मांग लिया है। बता दें कि 1990 में जिसके पास 12.5 एकड़ से ज्यादा की जमीन थी वो सीलिंग में चली गई थी। इसमें सीलिंग में महर्षी आश्रम की जमीन भी शामिल थी।
Noida News
आश्रम वापस लेना चाहता है इन जगहों की जमीने
दरअसल आवेदन में कहा गया है कि आश्रम की जमीन गेझा तिलपताबाद, भंगेल, बेगमपुर , हाजीपुर और सलरपुर के क्षेत्र में थी। इस जमीन का एरिया करीब 20 हेक्टेयर है। जिसके दस्तावेज आश्रम के मौजूद है। अब ये जमीन आश्रम वापस लेना चाहता है। जिसके बाद प्राधिकरण ने दस्तावेजों को खंगाल रहा है। इसकी एक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। भूलेख विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राइमरी स्टेज का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट फाइल कर शासन को भेजा जाएगा। Noida News